तस्वीरें: पहली लद्दाख यात्रा पर राहुल गांधी बाइक से पैंगोंग झील तक पहुंचे।
1 min read
|








राहुल गांधी शनिवार को बाइक से लद्दाख की पैंगोंग झील तक गए। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक।”
लद्दाख दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पैंगोंग झील पर बाइक चलाते नजर आए।
बाइक चलाते हुए राहुल गांधी की तस्वीरें कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा कीं। कुछ तस्वीरें राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं.
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘पैंगोंग झील के रास्ते में, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।’
विवरण के अनुसार, पैंगोंग झील पर राहुल गांधी 20 अगस्त को अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर पूजा करेंगे।
शुक्रवार को राहुल गांधी ने लद्दाख में युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की |
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments